infinix अपने Hot 9 और Hot 9 lite को लॉन्च करने के बाद अपने Hot series के अगले स्मार्टफ़ोन पे काम कर रही है जो की Infinix Hot 10 और Infinix Hot 10 lite होगा। यह फोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ था जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब इसी सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन Infinix Hot 10 भी गूगल की इसी सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पेसिफिकेशन्स समेत सामने आया है। इस नई लिस्टिंग से साफ हो गया है कि Infinix जल्द ही अपनी Hot 10 सीरीज़ को लॉन्च करने वाली है।
Infinix Hot 10 को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है जहां फोन का मॉडल नंबर Infinix X682C बताया गया है। इस मॉडल नंबर के साथ ही वेबसाइट पर साफ शब्दों में ‘Hot 10’ भी लिखा गया है जिससे फोन के वास्तविक नाम की पुष्टि हुई है। यहां आपको बताते चलें कि जुलाई में लिस्ट हुए Infinix Hot 10 का मॉडल नंबर X657B था और उस लिस्टिंग में भी फोन के वास्तविक नाम का खुलासा किया गया था। हॉट 10 की लिस्टिंग में भी फोन की फोटो भी यूज़ की गई है जिससे लुक व डिजाईन की डिटेल सामने आई है।
Infinix Hot 10
Infinix hot 10 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को पंच-होल पर बना दिखाया गया है। यह होल स्क्रीन के उपरी बाईं ओर स्थित है। फोन डिसप्ले के चारों किनारें नैरो बेजल्स वाले है। लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह जरूर साफ किया गया है कि फोन में 720 x 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी जो 320DPI सपोर्ट करेगी।
Infinix Hot 10 Lite
Infinix hot 10lite की बात करें को गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया था। मौजूद फोटो में डिसप्ले के दोनों साईड किनारें जहां बेजल लेस नज़र आ रहे हैं वहीं उपर और नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। Infinix Hot 10 Lite के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आ रहा है। इस लिस्टिंग में फोन में 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली यानि HD+ डिसप्ले दिए जाने की बात कही गई है।
लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि Infinix Hot 10 Lite 320DPI पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करेगा। गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को 2 GB Ram मैमारी से लैस दिखाया गया था। यह फोन भी Android 10 आधारित है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो A20 चिपसेट दिए जाने की खुलासा हुआ है। इसके अलावा ग्राफिक्स के लिए फोन में पावरवीआर जीई8300 GPI दिए जाने की बात सामने आई है।



0 Comments: