आज हम इसी मुद्दे पर बात करेंगे। जिसमे हम कुछ अलग - अलग मुद्दे पर बात करेंगे।
1) Tik Tok की बुरी बातें और क्यों टिक टोक को बैन होना चाहिए
2)Tik Tok की अच्छी बातें
3)मेरे विचार - My opinion
1)टिक टोक की बुरी बातें और क्यों टिक टोक को बैन होना चाहिए? - Negative points of TIK TOK
1.1) क्रींज कंटेंट - Cringe Content
Tik Tok पर ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है जो हमारे समाज और बच्चो के लिए बहुत हानिकारक है, जिसमे सेक्सुअल कंटेंट, जानवरो पर अत्याचार, रेप प्रोमोट, जैसे कई प्रकार की वीडियो से भरा पड़ा है। हालांकि कुछ ऐसे भी वीडियो है जो कि कभी अच्छे होते है। लेकिन इसकी परसेंटेज 5-7% हि होगा अधिकतर वीडियो जो है ओ Cringe ही है।
1.2)अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं - No freedom of speech
Tik Tok एप पर पूर्ण रूप से चाइनीज सरकार का कंट्रोल है। जिसके कारण आप Tik Tok पर ऐसी कोई भी वीडियो नहीं डाल सकते जो चाइनीज सरकार को पसंद नहीं आती हो। जैसे कि फ्री ताइवान, फ्री तिब्बत, जैसे कई ऐसे टॉपिक है जिस पर यदि आप वीडियो बनाते हो तो Tik Tok या तो वीडियो डिलीट कर दी जाएगी या तो उस वीडियो को लोगो तक पहुंचने ही नहीं दी जाएगी। जो कि एक बहुत ही बुरी बात है और ऐसा कोई भी दूसरे सोशल मीडिया पर नहीं है।
1.3)बच्चो के लिए कोई फिल्टर नहीं - No any special filter for Child
Tik Tok को बच्चे से लेकर बूढ़े सभी उर्म के लोग इस्तेमाल करते है। लिकेन Tik Tok बच्चो के लिए कोई भी स्पेशल फिल्टर नहीं देता और ना हीं कोई स्पेशल एप जिसके कारण बच्चे को भी ऐसे वीडियो भी पॉप अप हो जातें है जो उनके लिए सही नहीं होता और नहीं Tik Tok बच्चो की प्राइवेसी का कंट्रोल उसके पेरेंट्स को देता है।
1.4)अभद्र
वैसे तो Tik Tok का एलगोरिताम बहुत ही एडिक्टेड है लेकिन ये कभी कभी अभद्र वीडियो को दिखा देती है। जैसे कि आप कई बार Tik Tok अपने परिवार के कोई मेंबर के साथ Tik Tok देख रहे होते है और हमारे सामने एक अभद्र वीडियो पॉप अप हो जाती है।
और Tik Tok ये सब वीडियो को रिपोर्ट होने पर नहीं वीडियो डिलीट कर रहा है ना ही id बैन कर रहा है और ना ही कोई कड़ी कदम उठा रहा है। और ये सब देख कर लगता है कि Tik Tok इंडिया में बैन होना चाहिए।
1.5)प्राइवेसी इश्यू - Privacy issue
वैसे प्राइवेसी तो हमरे लिए एक मीथ है। लेकिन जब बात चीनी एप की हो तो ये एक रिस्क बन जाति है। और सभी को पता है Tik Tok एक चाइनीज एप है और चाइना के नियमानुसर वहां की सरकार किसी भी कंपनी, जो चाइना में है उसकी डाटा को देख सकती है। अब वहां की सरकार इस डाटा को कैसे इस्तेमाल करती है ये कोई नहीं जानता। जिसके कारण ये भी एक रिस्क जरूर बैन जाता है। और यही कारण है कि अमेरिका की सरकार ने अमेरिकी सेना के लिए Tik Tok के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से बैन लगा दिया है।
2)Tik Tok की कुछ अच्छी बातें - Positive point of Tik Tok
जैसा कि हमें पता है हर सिक्के के दो पहलू होते है उसी प्रकार Tik Tok की भी कुछ अच्छी बातें है।
Tik Tok पिछले कुछ समय से #edutalk नाम करके एक कैंपेन चला रहा है जिसके तहत Tik Tok उन लोगो को कुछ सीखाने की कोशिश कर रहा है जो पढ़े लिखे नहीं है। उन्हे ये सिखाता कि क्या गलत है, क्या सही है, कैसे इंस्पायर होना है।
साथ में Tik Tok #matkarforward को भी बहुत ज्यादा बढ़ावा दिया जहां पर बहुत सारे बड़े सेेलेब्रिटी को लिया गया जहां पर उन्होंने कहा की internet या social media की दुनिया में जहां पर नफरत फैलाया जा रहा हो साथ में फेक न्यूज फैलाया जा रहा हो ये चीजें गलत है इसे बढ़ावा ना दे ना ही फॉरवर्ड करें।
हाल में ही Tik Tok ने इंडिया को 30 करोड़ का Equipment, COVID 19 से लडने के लिए दिया। साथ में ही 5 करोड़ कुछ NGO को दिया। और कुछ पॉपुलर क्रिएटर को लेकर लाइव स्ट्रीम करवाया और उसके व्यू के हिसाब से डोनेट किया।
इसके अलावा Tik Tok उन लोगो के लिए बहुत ही अच्छा पल्टफ्रोम है जो अपना टैलेंट को दिखाना चाहते है और ओ महंगे उपकरण को नहीं ले सकते ओ Tik Tok पर सिंपली एक मोबाइल से वीडियो शूट करके अपलोड कर सकता है। मै यहां उंन लोगो की बात नहीं कर रहा हूं जो अभद्र वीडियो बनाते है।
3)मेरे विचार - my opinion
यदि मै अपनी बात रखूं तो टिक टोक को इंडिया में बैन कर देना कोई सॉल्यूशन नहीं होगा, क्योंकि Tik Tok को बैन हो जाने के बाद, लोग दूसरे प्लाटफ्रोम पर चले जाएंगे जैसे helo, VMate, Vigo, likee और कई सारी एप है सरकार किस किस को बैन करेगी?
और हम इस बात को माना नहीं कर सकते हैं कि Tik Tok से कइयों को घर चल रहा है।
ओवरऑल देखा जाए तो सरकार को इन सारी एप पर करोड़ों - अरबों रुपए का फैन लगा देना चाहिए ताकि ये सारी एप अपना पॉलिसी को जल्द से जल्द बदले। और वैसे भी टिक टोक बुरा नहीं Tik Tok की वीडियो अभद्र है।
मेरी एक अपील है यदि आप एक पेरेंट्स है तो अपने बच्चे Tik Tok जितना दूर रखेंगे उतना सही होगा स्पेशियली उन बच्चो को जिनकी आगे 14 साल से कम है।
और यदि आप भारतीय सेना में है तो मेरी हाथ जोड़ के विनती है कि आप किसी भी चाइनीज एप का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि आपकी डाटा देश की डाटा है।
और आपकी क्या राय है क्या Tik Tok को इंडिया में बैन होना चाहिए या नहीं? आपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें।
Thanks



😡😡😡😡
ReplyDelete